बोगस फर्म से 1.20 करोड़ की जीएसटी कर चोरी
बरेली, जून 16 -- आंवला। आंवला में एक बोगस व्यापारिक फर्म के माध्यम से 1.20 करोड़ से अधिक की जीएसटी की गई। राज्य कर अधिकारी खंड एक शेषनाथ रावत ने फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बोगस फर्म के मालिक की तलाश में जुट गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अरविंद कुमार पुत्र अशोक कुमार ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बिना माल के वास्तविक खरीद और बिक्री के 1,20,51,823 रुपये की जीएसटी चोरी की है। उन्होंने पंजीकरण में फर्म का पता अरविंद ट्रेडर्स बरेली रोड हनुमान जी की मठिया के पास आंवला दिखाया है। उनके पिता अशोक कुमार का पता शास्त्री नगर बरेली दर्शाया गया है, फर्म को चावल और गेहूं की ट्रेडिंग करनी थी।
जांच प्रक्रिया राज्य कर अधिकारी ने घोषित व्यापार स्थल पर जाकर जांच कि तो पाया कि वहां कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं हो रही है। पूछताछ में आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.