कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर, संवाददाता। बोगस फर्म बनाकर 1.14 करोड़ रुपये की जीएसटी की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेने का एक और मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर सहायक आयुक्त राज्यकर ने फर्म स्वामिनी के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक आयुक्त राज्यकर कविता श्रीवास्तव ने बताया कि जूही बारादेवी में श्रीमती मंदाकिनी के नाम से एमके ट्रेडर्स पंजीकृत है, जिसके जरिए आयरन और प्लास्टिक स्क्रैप का कारोबार करने का दावा किया था। फर्म के अभिलेखों और जीएसटी पोर्टल के डाटा की जांच की गई तो पता चला कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 18.89 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर लगभग 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का एसजीएसटी व सीजीएसटी दर्शाया गया। जबकि यह खरीद ऐसी फर्मों से की गई, जिनका पंजीकरण पहले ही निरस्त किया जा चुका है। इतना उनकी वास्तवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.