बोगस फर्म बनाकर करोड़ों का किया कारोबार, केस
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। बोगस (फर्जी) फर्म बनाकर कागजों पर करोड़ों रुपये का कारोबार करने और सरकार को चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। उपायुक्त (वि.अनु.शा.) राज्य कर मिर्जापुर कनक तिवारी की शिकायत पर भदोही कोतवाली में आरोपित मनीष प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, मनीष प्रजापति निवासी 40/40 इंद्रप्रस्थ नगर, न्यू केशरी कॉलोनी, आदर्श नगर, अजमेर (राजस्थान) ने 18 जनवरी 2025 को जीएसटी पोर्टल पर लोहा, स्टील, सीमेंट, प्लास्टिक समेत अन्य सामानों की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया। फर्म का नाम एमके इंटरप्राइजेज और पता मेन रोड, अजीमुल्लाह चौराहा, भदोही दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- 17 करोड़ के टैक्स चोरी में आरोपी के घर दी दबिशजांच का विवरण बताया गया कि सात जनवरी 2025 को ई-स्टांप और बिजली बिल समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.