हापुड़, जुलाई 7 -- धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में स्क्रैप का कारोबार करने वाले फर्म संचालक ने बोगस फर्म से खरीद दर्शाकर फर्जी तरीके से 186 करोड़ रुपये की आईटीसी क्लेम कर ली। जीएसटी एसआईबी की टीम फर्म पर जांच करने पहुंची की, तब जाकर इसके बारे में जानकारी हो सकी। टीम ने विभाग के खाते में 20 लाख रुपये जमा कराकर खाता ब्लॉक कर दिया है। शेष धनराशि को भी जल्द जमा कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव देहरा में शाहनवाज मेटल फर्म प्लास्टिक और लैड स्क्रैप का कारोबार करती है। फर्म ने दिल्ली की फर्म से केवल खरीद की और बिना बिक्री किए फर्जी तरीके से आईटीसी क्लैम कर ली। विभाग के डाटा विश्लेषण के दौरान मामला पकड़ में आया। जीएसटी एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल कुमार दुबे ओर सीटीओ सतीश तिवारी फर्म का भौतिक सत्यापन और जा...