मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 100 बोगस कम्पनियों तैयार कर सरकार को करोडों रुपए की राजस्व हानि पहुंचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में 34 फर्जी कम्पनियों के जरिये 43 करोड रुपए की जीएसटी चोरी की गयी। गिरफ्तार आरोपियों से छह मोबाइल, 5 लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, एक इंटरनेट डोगल, 3 रबर स्टॉप मोहर, एक चैक बुक, 12 डीजीटल सिग्नेचर, दो प्रिंटर व एक कार बरामद की है। आरोपियों ने देशभर में 34 फर्जी जीएसटी कम्पनियों के जरिए करोडों रुपए के फर्जी जीएसटी बिल तैयार किए थे। पुलिस लाइन में पे्रसवार्ता करते हुए एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने बताया कि फर्जी जीएसटी कम्पनी की रोकथाम के लिए शासन स्तर से अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना...