विकासनगर, नवम्बर 13 -- विकासनगर,संवाददाता। ओएनजीसी के स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत होप फॉर ह्यूमन सोसाइटी मल्लावाला लांघा की ओर से बोक्सा जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान छात्रों को 215 स्कूल ड्रेस, 5 कंप्यूटर सेट, 5 कंप्यूटर टेबल, 10 स्टूल और 11 व्हाइट बोर्ड प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन की मांग पर संस्था के अध्यक्ष टिकम सिंह ने यह प्रस्ताव ओएनजीसी को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर सामग्री विद्यालय को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, ओएनजीसी से मैनेजर आरती रुद्रपाल,एचआर एक्यूक्यूटिव मनीष कुमार जैन, विद्यालय के प्रबंधक बलदेव गोदियाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.