बोक्सा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
बक्सर, मई 18 -- पेज तीन के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित बोक्सा गांव में रविवार की रात में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बोक्सा गांव के रहने वाले सोनू खरवार की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी की रविवार की देर रात फंदे से लटकी हुई लाश मिली। घटना के बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सांस, ससुर और देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.