बोकारो होकर गुजरेंगी परीक्षा स्पेशल, भीड़ कम करने को रेलवे की तैयारी
बोकारो, जुलाई 18 -- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की जेएफडब्ल्यूसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी परीक्षा विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें से तीन विशेष ट्रेनें बोकारो स्टील सिटी स्टेशन होकर गुजरेंगी, जिससे बोकारो व आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे का कहना है कि यह निर्णय आयोग के अनुरोध व विभिन्न रेल मंडलों के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड के समन्वय से लिया गया है। सभी विशेष ट्रेनों में सामान्य श्रेणी व मेमू रैक का उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी कम खर्च में अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। यह भी पढ़ें- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.