बोकारो, अगस्त 24 -- चास, प्रतिनिधि। चास जोधाडीह मोड़ स्थित चंदनकियारी रोड स्थित कुड़मी छात्रावास में रविवार को बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, बोकारो की बैठक संयोजक विश्वनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 23 सितंबर को झारखंड आंदोलन के प्रणेता व जननायक बिनोद बिहारी महतो की जयंती बोकारो हवाई अड्डा चौक के समीप मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने बिनोद बिहारी महतो के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए सामाजिक जागरूकता का कार्य किया था। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो हवाई अड्डे का नाम जननायक बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग सर्वसम्मति से कई मह...