बोकारो स्टेशन पर एक माह तक नि:शुल्क पेयजल सेवा
बोकारो, मई 19 -- बोकारो। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स की लक्ष्मी बाई ग्रुप की ओर से मंगलवार से बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क पेयजल सेवा शुरू की गई। स्टेशन मैनेजर एसके नायक की उपस्थिति में इस सेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान को देखते हुए स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने प्लेटफार्म पर आने-जाने वाले यात्रियों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठाई है। यह व्यवस्था लगातार एक माह तक संचालित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवक प्लेटफार्म पर यात्रियों को पानी पिलाते नजर आए। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों ने इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने शुरू की चलंत अमृत धारा स्टेशन परिसर में विशेष रूप से पानी वितरण केंद्र बनाया गया है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.