बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग, श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बोकारो, जून 16 -- बोकारो। जनता मजदूर सभा (जेएमएस) ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर झारखंड सरकार के श्रम, प्रशिक्षण, उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बीएसएल में लगभग 15 हजार से अधिक ठेका मजदूर कार्यरत हैं, जिनमें से बड़ी संख्या को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। संगठन का आरोप है कि मजदूर यदि उचित मजदूरी की मांग करते हैं तो उन्हें काम से हटा दिया जाता है। शिकायत करने पर प्रबंधन यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि ठेकेदार का निर्णय अंतिम होता है और उसमें उसका हस्तक्षेप नहीं है। जनता मजदूर सभा ने बताया कि मजदूरों की शिकायतों के निस्तारण में भी कठिनाई हो रही है। केंद्रीय श्रमायुक्त का कार्यालय धनबाद में होने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.