रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में बोकारो से लापता युवती मामले में दायर हैबियस कॉर्पस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जांच की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान बोकारो एसपी ऑनलाइन कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और अदालत को बताया कि युवती की तलाश जारी है तथा कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस पर खंडपीठ ने जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया। युवती की मां रेखा देवी की ओर से हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रोहित मार्की ने अदालत को बताया कि युवती जुलाई 2025 से लापता है और इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.