बोकारो से लापता नाबालिग लड़की के मामले में केस डायरी मांगी
रांची, मई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2020 में बोकारो जिले से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईडी और पिंडराजोड़ा थाना पुलिस से केस डायरी तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी। मंगलवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की ने अदालत को बताया कि नाबालिग के लापता होने के संबंध में उसकी मां ने बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत को बताया गया कि जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.