बोकारो से लापता किशोरी की सीबीआई जांच पर केंद्र से निर्देश लें : कोर्ट
रांची, अगस्त 11 -- रांची। विशेष संवाददाता बोकारो की 14 वर्षीय लापता किशोरी के मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव को सीबीआई जांच से संबंधित मामले में केंद्र सरकार से निर्देश प्राप्त करने को कहा। अदालत ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जरूरत को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंपा जा सकता है। अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।
मामले की सीबीआई जांच सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यदि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाती है, तो जांच में राज्य पुलिस की सहायता की आवश्यकता भी पड़ सकती है। अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि मामला सोशल मीडिया और संभावित क्रॉस-बॉर्डर कनेक्शन से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में केंद्रीय एजेंसी के स्तर पर जांच की जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.