बोकारो से लापता किशोरी की जांच करने को सीबीआई तैयार
रांची, अगस्त 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो से वर्ष 2020 में लापता 14 वर्षीय किशोरी की जांच सीबीआई को सौंपने पर राज्य सरकार को आपत्ति नहीं है। वहीं, सीबीआई ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच करने की सहमति दी है। अब इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट 25 अगस्त को सुनवाई करेगा। किशोरी वर्ष 2020 में बोकारो से लापता हुई थी। परिजनों को आशंका थी कि उसका अपहरण किया गया है। मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद लड़की का कोई सुराग नहीं मिल सका। जांच के दौरान तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उससे भी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं होने पर नाबालिग की मां ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.