रांची, मई 8 -- रांची। बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से एक अन्य 14 वर्षीय किशोरी को बरामद करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है। किशोरी की मां ने याचिका दायर कर अदालत से अपनी बेटी को बरामद करने का आग्रह किया है। किशोरी 16 अक्तूबर 2020 से लापता है, लेकिन पुलिस अब तक उसकी तलाश नहीं कर सकी है। प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की ने बताया कि मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में मेंशनिंग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.