गिरडीह, दिसम्बर 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी जंगल से सोमवार को बोकारो पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने बोकारो निवासी 40 वर्षीय जयन्त सिंह का शव बरामद कर बोकारो अपने साथ ले गई। जयन्त सिंह की हत्या कर अपराधियों ने जिलेबिया घाटी के जंगल में छुपा दिया था। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर बोकारो पुलिस ने शव को यहां से बरामद किया है। बताया गया कि जयंत सिंह का बोकारो से चार दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। बताया जाता है कि गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित सुनसान इलाका जिलेबिया घाटी से बोकारो पुलिस ने बोकारो शहर के सेक्टर 8/ए 1 निवासी 40 वर्षीय जयन्त सिंह पिता मदन मोहन प्रसाद का शव बरामद किया है। जयन्त सिंह बोकारो प्लांट में ठेकेदारी का काम करता था। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व जयन्त सिंह के परिजनों ने बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.