बोकारो, अप्रैल 30 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर- 6 डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को येलो डे धूमधाम से मनाया गया। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने पीले परिधानों में उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने बच्चों की सहभागिता की सराहना किया। कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। ऐसे आयोजन बच्चों के अंतर्निहित प्रतिभाओं को उजागर करती है तथा उनके सामाजिक व्यवहार को भी सुदृढ़ बनाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा रंगों के प्रति समझ विकसित करना था। कार्यक्रम की सफल आयोजन में आराधना कुमारी, रुखसाना परवीन, सोनिया, रूबी यादव व झूमा चक्रवर्ती की योगदान सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.