बोकारो, अगस्त 4 -- बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत सतनपुर गांव निवासी एवं झारखंड पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक नीलकंठ कुमार ठाकुर ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), झारखंड सरकार द्वारा आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में उन्होंने पुलिस फोटोग्राफी तथा पुलिस वीडियोग्राफी दोनों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सम्मान उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक अजय लिंडा के हाथों प्रदान किया गया। दोहरी स्वर्णिम सफलता के साथ नीलकंठ कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की पुलिस ड्यूटी मीट के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। यह भी पढ़ें- प्रदेश पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला इकाई के साथ एसपी से मिला वर्तमान में उनकी पदस्थापना...