बोकारो, जुलाई 3 -- शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून तक सभी प्रखण्ड में किया जाना है। इस सबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के सभी 9 प्रखंड के बीईओ को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गयी है। इसके अलावे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने व इसकी तैयारी करने को लेकर विभिन्न सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षकों को भी पत्र के माध्यम से सूचना भेज दिया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम समेत डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 व केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 के मैदान में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प...