बोकारो, फरवरी 28 -- बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान भू-जल स्तर में वृद्धि, मृदा क्षरण पर नियंत्रण तथा स्थानीय जल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक डैम निर्माण की प्रगति एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी मांगी। सरकार ने अपने लिखित उत्तर में स्वीकार किया कि राज्यभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही विधानसभा के पटल पर यह अवगत कराया गया कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र के करहरिया, सिजुआ एवं नवाडीह पंचायतों में तीन चेक डैम निर्माण के लिए विस्तृत सर्वेक्षण के उपरांत प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में इन योजनाओं को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.