बोकारो वन भूमि घोटाला- रिमांड के पहले दिन विमल अग्रवाल से हुई पूछताछ
रांची, मार्च 11 -- राची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन और गैर मजरूआ भूमि को गलत तरीके से हड़पने के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक विमल अग्रवाल से सीआईडी ने बुधवार को पूछताछ की। बुधवार की सुबह सीआईडी की टीम विमल को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से तीन दिनों के रिमांड पर लेकर सीआईडी मुख्यालय पहुंची। सीआईडी मुख्यालय में विमल अग्रवाल से पहले दिन की पूछताछ हुई। गौरतलब है कि सोमवार को सीआईडी ने दुमका से गिरफ्तारी के बाद रांची की विशेष सीआईडी कोर्ट में उन्हें पेश किया था। सीआईडी ने विमल अग्रवाल की कंपनी राजवीर कंस्ट्रक्शन के खाते से उमायुष मल्टीकॉल में 3.40 करोड़ रुपये के ट्रांसफर को लेकर पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.