बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी का शिकार होने से 11 नाबालिग बच्चों को बचाया। यह रेस्क्यू अभियान मंगलवार देर रात हटिया-पटना एक्सप्रेस (18623) में चलाया गया। सभी बच्चों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों को बिहार के पटना स्थित होटलों में बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह का कथित सरगना फरार हो गया। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को आरपीएफ ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) बोकारो के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के निर्देश पर बच्चों को सुरक्षित रूप से चास स्थित बाल गृह भेज दिया गया है। वहां बच्चों की काउंसलिंग की जा ...