बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। स्टेशन पर पहले से दो एस्केलेटर संचालित हैं। अब एक और एस्केलेटर लगकर तैयार होने वाला है। इससे यात्रियों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोकारो रेलवे स्टेशन का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। लगभग 33.5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के स्वरूप को आधुनिक व यात्री सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर में बदलाव के साथ-साथ, प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा प्रणाली को भी उन्नत किया जा रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 6 से 7 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में बढ़त...