बोकारो, मार्च 13 -- बालाजी सेवा समिति द्वारा शुक्रवार से बालाजी का पूजनोत्सव का आरंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। स्टेशन रोड पर स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में वेंकटेश मंदिर में बड़े ही धूम-धाम से कलश यात्रा निकाली गई, जो रेलवे कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गरगा डैम पहुंची। दक्षिण भारत से आए ब्राह्मण वीणापद शर्मा, वासु गिरि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलाशों में जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इसके बाद मंदिर प्रांगण में मुंडदेवी, पद्मावती देवी एवं बालाजी का पट्टाभिषेक किया गया। बता दें कि बालाजी पूजा हर वर्ष चैत माह के कृष्ण पक्ष दशमी से द्वादशी तक होता है। बोकारो रेलवे कॉलोनी में 1990 बालाजी पूजनोत्सव का आरंभ हुआ। जिस समय बोकारो में दक्षिण भारतीयों की काफी संख्या रेलवे कॉलोनी ...