बोकारो रेंज के आईजी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को दिए कई निर्देश
गिरडीह, जुलाई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यूं तो आईजी शुक्रवार की शाम को ही गिरिडीह पहुंच गये थे। शनिवार की सुबह आईजी बाबाधाम देवघर जाकर पूजा अर्चना की और उसके बाद वहां से लौटकर गिरिडीह वापस आने के बाद बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 16 मई को उन्होंने गिरिडीह जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक की थी। यह उनकी दूसरी बैठक है। पहली बैठक में बेसिक पुलिसिंग पर जोर डालने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सभी चीजों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया था। अधिकारियों को अपराध, अनुसंधान एवं अपराधियों सभी पर फोकस करने को कहा गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.