गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। झारखंड के बोकारो में 16 से 20 दिसंबर तक स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विशेष खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। खास बात यह है कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुड़गांव के खिलाड़ी भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गुरुग्राम से सब-जूनियर बॉयज वर्ग में रवनीत सिंह भाटिया का चयन हुआ है। रवनीत ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सीनियर गर्ल्स वर्ग में रोहतक से सानिया और कोमल, जबकि फरीदाबाद से तान्या सिरोही चयनित हुई हैं। सीनियर बॉयज वर्ग में कुरुक्षेत्र से प्रवेश, रोहतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.