बोकारो, मई 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव अरुण कुमार दुबे ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय, बोकारो व व्यवहार न्यायालय, तेनुघाट में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरी इससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय प्राप्त ह...