बोकारो में 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन का त्यौहार, भद्रा रहित पूर्णिमा में मनेगी इस बार राखी
बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन का पर्व शास्त्रीय मान्यताओं और निर्देशों पर आधारित है। इसमें पूर्णिमा तिथि भद्रा से रहित होने पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। माथे पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधने के बाद बहनें भाई को मिठाई खिलाती हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी कब बांधें? 28 अगस्त को भद्रा, राहुकाल और चंद्र ग्रहण के बीच जानें सबसे शुभ समयइस वर्ष का विशेष महत्व बोकारो के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मार्कण्डेय दूबे ने बताया कि इस वर्ष जिले में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाया जाएगा। काशी के पंचांगों तथा धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु के आधार पर सूर्योदय के बाद भद्रा मुक्त समय में रक्षाबंधन किया जा सकता है। दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.