बोकारो, सितम्बर 29 -- बोकारो। बोकारो में मिथिलांचल की संस्कृति व परंपरा की झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी बैठक में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 21 व 22 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सेक्टर-4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले समारोह के पहले दिन आमंत्रित मैथिली कलाकार गायन-वादन व मंचीय प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति व नाट्य-मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। विद्यापति सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व संस्था का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे इस वर्ष भी भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 21-22 नवंबर को सजेगा विद्यापति स्मृति पर्व, गीत-...