बोकारो में 12 सितंबर को लगेगा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप
बोकारो, अगस्त 30 -- बोकारो। बोकारो में थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए 12 सितंबर 2026 को दूसरा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में 12 वर्ष से कम उम्र के थैलेसीमिया मरीज और उनके जैविक भाई-बहनों के एचएलए सैंपल निःशुल्क लिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर माता-पिता के सैंपल भी लिए जा सकते हैं। नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु के सहयोग से डीकेएमएल फाउंडेशन इंडिया, माँ सेवा समिति ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ बोकारो के समर्थन से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य संभावित एचएलए मैचडोनर की पहचान करना है। पिछले कैंप में 147 मरीजों की टेस्टिंग हुई थी, जिनमें 39 एचएलए मैचडोनर मिले। इनमें 27 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक निःशुल्क हो चुका है। बैठक में अध्यक्ष अजय केडिया, सचिव अखिलेश श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, माँ सेवा समिति से भागव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.