बोकारो, मई 4 -- जिले में स्कूली शिक्षा व्यवस्था के डिजिटलीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच बड़ी संख्या में छात्रों का अपार आईडी अब तक नहीं बन पाया है। यू डायस पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 3 लाख 94 हजार 721 छात्रों का नामांकन दर्ज है, लेकिन इनमें से 1 लाख 52 हजार 969 छात्रों का अपार आईडी अभी तक नहीं बन सका है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि अब तक 3 लाख 30 हजार 736 छात्रों का आधार नंबर जमा किया गया है, जिनमें से 2 लाख 80 हजार 167 का ही सत्यापन हो पाया है। वहीं, 2 लाख 13 हजार 729 छात्रों का अपार आईडी जनरेट किया जा चुका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों का आवेदन लंबित है, जो चिंता का विषय बना हुआ है。
आधार डेटा की स्थिति उन्होंने बताया कि 49 हजार 730 छात्रों का आधार डेटा अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.