बोकारो में 1.52 लाख छात्रों का अपार आईडी लंबित, विशेष शिविर लगाकर तेज किया गया अभियान
बोकारो, मई 8 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपार आईडी निर्माण अभियान में बोकारो जिला अभी भी लक्ष्य से काफी पीछे है। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में नामांकित बड़ी संख्या में छात्रों का अपार आईडी अब तक नहीं बन पाया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अब विशेष अभियान शुरू किया है। यू-डायस पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में कुल 3 लाख 94 हजार 721 छात्रों का नामांकन दर्ज है। इनमें से 1 लाख 52 हजार 969 छात्रों का अपार आईडी अब तक लंबित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि अब तक 3 लाख 30 हजार 736 छात्रों का आधार नंबर जमा किया गया है, लेकिन इनमें से केवल 2 लाख 80 हजार 167 छात्रों का ही सत्यापन हो सका है। वहीं 2 लाख 13 हजार 729 छात्रों का अपार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.