बोकारो, मार्च 6 -- बुधवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया गया। सुबह से ही लोगो ने एक दुसरे को रंग व अबीर लगाकर होली की बधाई दी। वहीं दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा का संदेश दिया। राजनैतिक, प्रशासनिक व व्यापारियों ने भी जमकर होली खेली। कई स्थानो पर देर रात तक होली मिलन का आयोजन चला। दिन भर युवाओं की टोलियां एक दूसरे को रंग लगाकर धमाल चौकड़ी मचाती रही। बुजुर्गो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में रहा। बच्चों ने एक दूसरे को पिचकारियों की धार से मारकर अपनी खुशी का इजहार किया। दोपहर होने तक रंगों की बरसात शबाव पर थी। युवाओं की टोलियां दिन भर वाहन यहां वहां दौड़ाती रही। घरों में महिलाओं ने भी जमकर रंग खेला। घरो में बने पार...