बोकारो, अप्रैल 3 -- झारखंड के बोकारो के में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। यहां के बालीडीह में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में अमन साव का गुर्गा प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गोली से घायल हो गया। उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं छह अपराधियों को जेल भेजा गया है।7 को किया गिरफ्तार दरअसल, क्षेत्र के व्यवसायियों को धमकी देने की शिकायतों के बाद पुलिस की एसआईटी ने गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन साव गिरोह से ताल्लुक रखने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए पुलिस गुरुवार की सुबह बालीडीह पहाड़ी इलाके में पहुंची। वहां प्रिंस गुप्ता ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में एक गोली लगी। अन्य अपराधियों श्याम सिंह, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेंद्र शुक्ला व गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.