बोकारो, फरवरी 1 -- सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से 1 फरवरी को हाफ मैराथन का का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजित होनेवाले हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर ,10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के अलावा दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ आयोजित की जाएगी। हाफ मैराथन को 3 आयु वर्गों में विभाजित किया गया है जिसमें पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार है। इस दौड़ में इस बार 5800 धावक हिस्सा लेंगे। इस दौड़ के लिए कई मार्ग को अवरूद्ध किया गया है। जिसमें गांधी चौक सेक्टर चार से पत्थरकट्टा चौक सेक्टर 5 तक सुबह 6 से 11 बजे तक आवागमन बाधित रहेगा। इसके अलावा पत्थरकट्टा चौक सेक्टर 5 से शास्त्री जी चौक सेक्टर 6 तक,एमएकएम स्टेडियम से एसआरयू तक,स्टेडियम से सेक्टर 5 हटिया मोड़ तक आवागमन को सुबह 11 बजे तक अवरूद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्...