बोकारो में सिकल सेल एनीमिया व थैलेसीमिया स्क्रीनिंग होगी मजबूत
बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो। जिले में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया की समय पर पहचान और जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। विकास सारथी, सीआइएल और जेएचपीआइईजीओ के सहयोग से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) और सदर अस्पताल को स्क्रीनिंग व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कुल 14 स्क्रीनिंग मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की दो इकाइयों को भी आवश्यक संसाधन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर मरीजों को समय पर परामर्श, जांच और उपचार उपलब्ध कराना है। सीएसआर के तहत स्क्रीनिंग कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.