बोकारो में मौसम का बदला मिजाज, जोरदार बारिश
बोकारो, जून 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार की शाम बोकारो में मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर का मौसम सुहाना बना दिया। करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश व हल्की ओलावृष्टि से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम में बदलाव आसमान में काले बादलों की गड़गड़ाहट व तेज हवा के झोंकों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लगभग 1 घंटे तक हुई इस मूसलाधार बारिश से पूरा शहर सराबोर हो गया। बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में हल्की बर्फ (ओले) भी पड़ी, जिसे देख बच्चे व युवा घरों से बाहर निकल आए व इस सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
तोड़फोड़ के मामले बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। बिजली विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.