बोकारो, अप्रैल 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बोकारो में इस साल का अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मंगलवार व बुधवार को जिले में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी के बाद बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग भीषण गर्मी का असर शहर की दिनचर्या पर साफ देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.