बोकारो, मई 4 -- शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही जन-शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा की गई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि पिंड्राराजोरा, चास, नारायणपुर, फुदनीडीह और बारी को-ऑपरेटिव पावर सब-स्टेशनों से जुड़े इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने इन क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

बैठक में चर्चा बैठक में फुदनीडीह पावर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों को चास पावर सब-स्टेशन के माध्यम से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति से जोड़ने की योजना पर विस्तार से च...