बोकारो, जून 23 -- रविवार की शाम बोकारो में हुई मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं का असर सोमवार को भी दिखा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों पेड़ व उनकी भारी टहनियां गिर गई थीं, जिससे यातायात व बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई प्रमुख सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा, जबकि कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को दिनभर प्रशासनिक व रखरखाव टीमें सड़कों से पेड़ हटाने व स्थिति को सामान्य करने में जुटी रहीं।

बिजली विभाग की स्थिति बिजली विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त तारों व उपकरणों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य भी लगातार जारी रहा। इन इलाकों में गिरे पेड़, थम गई रफ्तार

बारिश और आंधी का प्रभाव बारिश व आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर के प्रमुख रिहायशी व कमर्शियल इलाकों में देखने को मिला। सेक्टर-4, सिटी पार्क, सेक्टर-12, सेक्टर-3 व स...