बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ बोकारो में झारखंड प्रदेश के सक्रिय कार्यकर्ताओं की प्रांतीय युग सृजेता शिविर संबंधी गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज प्रतिनिधि तथा बोकारो, रांची, हजारीबाग, पलामू, देवघर, साहेबगंज और टाटानगर के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य ट्रस्टी विजय प्रसाद वर्णवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने सत्संकल्प दोहरवाया। शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ. आशीष ने कहा कि 19 से 21 अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले प्रांतीय युग सृजेता शिविर का उद्देश्य युवाओं में संस्कार, स्वावलंबन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार चरित्रवान, नशामुक्त और जिम्मेदार युवा हैं। गोष्ठी में शिविर की सफलता के लि...