बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो। शनिवार को जिले के मुस्लिम बाहुल क्षेत्रो में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। ईद के अवसर पर मस्जिद व ईदगाह मैदान में ईद की विशेष नमाज अता की गई। सुबह-सुबह ही नमाजी तैयार होकर ईदगाह, मस्जिद व मदरसो में नमाज अता के लिए पहुंचे। नमाज अता करने के बाद एक-दुसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए समाज व देश में प्रेम, भाईचारा के साथ सद्भाव बनाए रहने की कामना की। ईद को लेकर शहर के सिवनडीह स्थित रजा जामा मस्जिद, सेक्टर 4, 9 व उकरीद में लेकर उत्सव का माहौल रहा। वहीं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का नमाज शनिवार को अकीदत के साथ अदा की गई। सिवनडीह, डुमरो, उकरीद, आजाद नगर, हैसाबातू, मखदुमपुर, इस्लामपुर, मिल्लत नगर, सिजुआ, झोपरो, मोहनडीह, बालीडीह, भर्रा, अंसारी मुहल्ला, सुल्तान नगर, गौश नगर, न्यू पिंडरगड़िया, सोलागीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.