बोकारो में देर रात विशेष गश्ती और वाहन जांच अभियान
बोकारो, जून 16 -- बोकारो प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश मध्यरात्रि बोकारो जिले के सेक्टर-4, हरला, चास सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्ती एवं अपराध निरोधक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी वाले स्थानों पर सघन गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को चोरी, छिनतई, साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.