बोकारो, अक्टूबर 24 -- झारखंड में सड़क संपर्क बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने के लिए कई नई परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। बोकारो में दामोदर नदी पर 337 मीटर लंबे हाईलेवल पुल का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, सिंगारी जोड़िया पर करीब पांच किलोमीटर लंबे दो एक्वाडक्ट बनाए जाने की योजना है। गिरिडीह में कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा, जबकि पलामू के नोडीहा बाजार में 3.14 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाने की तैयारी है। राजधानी रांची में भी अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ सड़क के अधूरे काम को पूरा करने, करमटोली-ओरमांझी पथ से बरियातू फायरिंग रेंज तक नई सड़क बनाने और एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क की ऊपरी सतह का नवीनीकरण करने की योजना है। इन परियोजनाओं की तकनीकी तैयारी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि र...