धनबाद, अप्रैल 14 -- धनबाद। सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच वर्षों बाद मंगलवार को झारखंड लौटे। हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। स्वास्थ्य में धीमी सुधार होने के बाद उन्हें रांची लाया गया। एयरपोर्ट से बाय रोड उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और रांची की महापौर रोशनी खालको के अलावा भाजपा धनबाद के वरिष्ट नेता संजय झा,रामप्रसाद महतो,नीलकंठ रवानी व सुरेश महतो मौजूद थे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लम्बे समय से अस्वस्थ इंद्रजीत महतो शीघ्र स्वस्थ हो ऐसी प्रार्थना ईश्वर से करते हैं। इस संकट ...