बोकारो में डिजिटल क्रॉप सर्वे की रफ्तार धीमी, लक्ष्य का केवल 15.46 प्रतिशत कार्य पूरा
बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो प्रतिनिधि। खरीफ 2026 के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने चिंता जताई है। विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। जिलेवार रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में सर्वे के लिए 736 गांवों का चयन किया गया है। जिले के नौ प्रखंडों में 8.75 लाख से अधिक प्लॉट सर्वे के दायरे में हैं। अब तक जिले में केवल 15.46 प्रतिशत सर्वे कार्य ही पूरा हो सका है। 30 सितंबर तक 1,35,383 प्लॉट का सर्वे किया गया, जबकि इनमें से 66,683 सर्वे को स्वीकृति मिल चुकी है। सर्वे कार्य के लिए 1,472 सर्वेयर की आवश्यकता है, लेकिन अब तक 1,070 सर्वेयर ही पंजीकृत हो सके हैं। विभाग ने उपायुक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.