बोकारो में डबल मर्डर! दंपति को बदमाशों ने मार दी गोली; बेटा भी घायल
बोकारो, सितम्बर 18 -- झारखंड के बोकारो जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां गोली मारकर एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी और उनके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश सिन्हा और रेणु सिन्हा के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 60 के आसपास है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे रोहित सिन्हा का बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह वारदात गुरुवार को रात करीब साढ़े सात बजे चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी रेसीडेंसियल कॉलोनी के पश्चिम पल्ली में हुई। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने नरेश सिन्हा के घर का दरवाज़ा खटखटाया और दरवाज़ा खुलने पर पति-पत्नी पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक उसके बाद, बदमाशों ने नरेश सिन्हा के बेटे रोहित सिन्हा पर भी गोली चलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.