बोकारो में ट्रिपल मर्डर! बुजुर्ग दंपति को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
बोकारो, अगस्त 5 -- झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी विवाद में पड़ोसी राजू सिंह ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग दंपति जानकी महतो और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्रवधू पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.