बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर व आधुनिक बस स्टैंड विकसित करने की दिशा में होगा सकारात्मक पहल : सचिव
बोकारो, मई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को झारखंड परिवहन विभाग झारखंड सरकार के सचिव राजीव रंजन ने जिला परिवहन कार्यालय बोकारो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कर्मियों से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर परिवहन व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा की। बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में परिवहन सचिव ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सचिव ने कहा कि बोकारो जिला परिवहन कार्यालय में कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.